Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Election: बहरागोड़ा के बरसोल चेकपोस्ट से वाहन की जांच के क्रम में 3.13 लाख रुपये जब्त

Jamshedpur.झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के अंतरराज्यीय एवं अंतर जिला चेकनाकाओं पर वाहनों की जांच की जा रही है. इसी क्रम में बहरागोड़ा के बरसोल चेक पोस्ट से वाहनों की जांच के क्रम में 3.13 लाख रुपये जब्त किये गये. जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दो-पहिया, चार पहिया, मालवाहक व वीआइपी वाहन आदि सभी की सघनता से जांच के निर्देश दिये गये. जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध शराब, पैसा, ड्रग्स या किसी प्रकार के उपहार की वस्तु का अवैध परिवहन नहीं होने पाये, जिससे चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया जा सके.

Exit mobile version