Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Election: विधानसभा चुनाव को लेकर एसएसपी ने सोनारी डोबो पुल के पास चेक पोस्ट की जांच की

Jamshedpur.आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगते ही जिला पुलिस व प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरु कर दी है. इसके लिये सीमावर्ती क्षेत्र के अलावा शहर व ग्रामीण क्षेत्र में कई जगहों पर चेक पोस्ट लगाये गये हैं. शुक्रवार को एसएसपी किशोर कौशल ने सोनारी डोबो पुल के पास बने चेक पोस्ट का जांच किया. इस दौरान वाहनों को रोक कर उसकी जांच की गयी. इसके अलावा कार से काला फिल्म भी हटाया गया.

Exit mobile version