Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Elections: महिला विरोधी बयान के विरोध में डॉ अजय और डॉ इरफान अंसारी का पुतला दहन

Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय कुमार और झारखंड के मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी द्वारा महिलाओं के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक अमर्यादित टिप्पणियों के विरोध में मंगलवार को सनातन उत्सव समिति की महिला इकाई ने साकची बड़ा गोलचक्कर पर दोनों नेताओं का पुतला दहन किया. आक्रोशित महिलाओं ने साकची मुख्य बाजार में विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और चुनाव आयोग से डॉ इरफान अंसारी और डॉ अजय कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. समिति की महिला इकाई ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के दोनों नेताओं का उपनाम डॉक्टर है, लेकिन उनकी सोच महिलाओं के प्रति गंदी और असंवेदनशील है, उन्हें समुचित इलाज की जरूरत है.

Exit mobile version