Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur : सहकारिता से सशक्तिकरण संभव, किसानों को मिल सकता है बेहतर मूल्य

जमशेदपुर: सिदगोड़ा टाउन हॉल में सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लि. के तत्वावधान में बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के सशक्तिकरण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सहकारिता पदाधिकारी-सह-सचिव आशा टोप्पो ने किया. उन्होंने सिडकोफेड की गतिविधियों, गठन के उद्देश्य और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी.

मुख्य अतिथि अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद ने सहकारिता को सरकार की योजनाओं से जोड़ते हुए कहा कि इसके माध्यम से किसान और समितियां अपनी उपज का बेहतर मूल्य पा सकती हैं. उन्होंने सिडकोफेड की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि सहकारी मॉडल बिचौलियों से किसानों को मुक्ति दिलाने में मददगार साबित होगा.

कार्यशाला में जिले की सभी एमपीसीएस, एफपीओ और समितियों के सदस्यों को कृषि एवं वनोपज संघ की योजनाओं से अवगत कराया गया. साथ ही किसानों और सहकारिता के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया गया. विशेष रूप से लैम्पस का कम्प्यूटरीकरण, कॉमन सर्विस सेंटर और झारसेवा, पीएमकेएसके, बैंक गारंटी और केसीसी जैसे विषयों पर चर्चा की गई.

कार्यशाला में सभी संबंधित लैम्पस को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए.बैठक में नाबार्ड, कृषि विभाग, उद्योग केंद्र, ईफको, झारखंड राज्य सहकारी बैंक, एचडीएफसी ईआरजीओ, सीएससी मैनेजर और अन्य संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

Exit mobile version