Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Event: गोपाल मैदान में आठ सितंबर तक ब्रांड इंडिया ट्रेड फेयर, विधायक सरयू राय ने किया उद्घाटन

Jamshedpur. गोपाल मैदान में आठ सितंबर तक चलने वाले ब्रांड इंडिया ट्रेड फेयर का उद्घाटन शनिवार को विधायक सरयू राय, खादी ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य मनोज कुमार सिंह व अन्य ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने कहा कि छोटे उद्यमियों को आगे लाने का ट्रेड फेयर एक अच्छा माध्यम होता है. ब्रांड इंडिया ट्रेड फेयर भी इसी कड़ी का हिस्सा है. खादी ग्रामोद्योग आयोग के मनोज कुमार सिंह ने कहा इस तरह के आयोजन आत्मनिर्भर भारत को बढ़ाने में मददगार होंगे और स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा. इस दौरान मुरलीधर केडिया, अशोक गोयल एवं सुधांशु ओझा ने भी अपने विचार रखें. मेले के आयोजक मनोज नायक ने बताया कि इस ट्रेड फेयर का आयोजन देश के कई हिस्सों में सफलतापूर्वक किया जा चुका है. जमशेदपुर में इसका आयोजन पहली बार हो रहा है. यह ट्रेड फेयर जमशेदपुर के लोगों में उत्साह का केंद्र होगा.

Exit mobile version