Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Event : साइक्लोथॉन 4.0 का आयोजन 25 अगस्त को, पोस्टर का हुआ अनावरण

Jamshedpur. अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 25 अगस्त (रविवार) को साइक्लोथॉन 4.0 का आयोजन किया जा रहा है. इसका आयोजन देश भर में 851 से अधिक शाखाओं में एक ही दिन और एक ही समय पर होगा. जमशेदपुर शहर में इसका आयोजन मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा, टाटानगर अचीवर्स शाखा और अग्रवाल युवा मंच जमशेदपुर द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है. सर दोरबाजी पार्क के पास से रविवार सुबह सात बजे साइक्लोथॉन 4.0 का शुभारंभ होगा. आयोजन को लेकर गुरुवार को सिंहभूम चेम्बर भवन में मैराथन के पोस्टर का भव्य अनावरण किया गया. सिंहभूम चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका और महासचिव मानव केडिया ने संयुक्त रूप से पोस्टर का अनावरण किया. पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम में मुख्य रूप से टाटानगर अचीवर्स शाखा के अध्यक्ष अंशुल रिंगसिया, अग्रवाल युवा मंच, जमशेदपुर के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल आदि उपस्थित थे.

Exit mobile version