Lahar Chakra

Jamshedpur: चौकीदार नियुक्ति के लिए 13 केंद्रों पर होगी 22 को परीक्षा, उपायुक्त ने केंद्राधीक्षकों के साथ की बैठक, कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर दिए निर्देश

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिला में चौकीदार नियुक्ति के लिए 22 दिसंबर को 13 केंद्रों पर परीक्षा होगी. इसे लेकर उपायुक्त अनन्य मित्तल ने शुक्रवार को केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि निष्पक्ष व कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी. परीक्षा की अवधि परीक्षा की अवधि डेढ़ घंटे होगी, जिसका समय पूर्वाहन् 11 बजे से अपराह्न साढ़े बारह बजे तक है.

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र 10 बजे पूर्वाह्न तक रिपोर्ट करेंगे. सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी से निगरानी के अलावा वीडियोग्राफर की भी प्रतिनियुक्ति रहेगी. परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे, प्रवेश के पूर्व प्रत्येक परीक्षार्थियों का फ्रीस्किंग किया जायेगा.इस परीक्षा के लिए अलग से प्रवेश पत्र निर्गत नहीं किया जायेगा. पूर्व में निर्गत प्रवेश पत्र ही अनुमान्य होंगे. -प्रवेश पत्र में अंकित पूर्व में निर्धारित परीक्षा केंद्र पर ही परीक्षा आयोजित की जायेगी.

Exit mobile version