Jamshedpur.जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा छात्राओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। इसके तहत विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की आगामी परीक्षाओं में शामिल होने वाली छात्राओं को निर्धारित तिथियों के भीतर अपनी प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है। जारी किए गए नोटिस के अनुसार, बीए., बीएससी और बीकॉम. (ओल्ड) एनईपी सेमेस्टर एक एवं तीन (सत्र 2022-26, 2023-27 और 2024-28), तथा एक्स-रेगुलर और एमए., एम.एससी., एवं एम.कॉम. सेमेस्टर एक की केवल एक्स-रेगुलर छात्राओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।छात्राएं बिना किसी विलंब शुल्क के 20 नवंबर 2026 तक अपना परीक्षा फॉर्म भर सकती हैं।
इसके पश्चात, 500 रुपये प्रति परीक्षार्थी विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने की तिथि 21 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। वहीं, 700 रुपये प्रति परीक्षार्थी के विशेष विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 24 नवंबर से 25 नवंबर 2026 (शाम 06:00 बजे तक) तय की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है और शुल्क की रसीद प्राप्त होने के बाद ही फॉर्म भरने की प्रक्रिया सक्रिय मानी जाएगी। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद किसी भी छात्रा को फॉर्म भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
