Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur : बागबेड़ा कॉलोनी में 100 लोगों की नेत्र जांच, 15 के मोतियाबिंद का होगा ऑपरेशन

जमशेदपुर. सामाजिक संस्था जागृति एवं पूर्णिमा नेत्रालय की ओर से रविवार को बागबेड़ा के परशुराम भवन में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 100 से अधिक लोगों की नेत्र की जांच की गई. इस दौरान 15 का चयन मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया गया.

इन लोगों के मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेशन 11 मार्च को पूर्णिमा नेत्रालय में किया जाएगा. समाजसेवी सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि संस्था जागृति के सहयोग से लगातार जरूरतमंदों की मदद की जा रही है. इस क्रम में रक्तदान शिविर आदि का भी लगातार आयोजन किया जायेगा.

नये साल में सरकारी बैंक के साथ जागृति रक्तदान शिविर का आयोजन करेगी ताकि गरीब व जरूरतमंदों को ऑन द स्न्पॉट रक्त उपलब्ध कराया जा सके. इसके लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. प्रयास है कि सदर अस्पताल खासमहल में रक्तदान शिविर का आयोजन जल्द किया जाये.

नेत्र जांच शिविर के आयोजन में जागृति संस्था के संयोजक विनोद राम, सुनील मिश्रा, रमेश ओझा,राजेश सिन्हा, सुबोध झा, डॉ नीलिमा, अवधेश प्रसाद, रितु सिंह, पवित्रा पांडे, आभा वर्मा,  राजेश शर्मा,  विश्वजीत काले, विनोद पाडेय, भोला झा, संतोष ठाकुर, हरविंदर सिंह, सीमा सिंह, मिंटू पांडे आदि ने सक्रिय योगदान दिया.

Exit mobile version