Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur : किसान एक रुपये टोकन मनी देकर करा सकेंगे अपनी फसल की बीमा

Jamshedpur. जिले के किसान एक रुपये टोकन मनी जमा करके बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ ले सकते हैं. इसके लिए 31 अगस्त तक पंजीकरण कृषि अथवा सहकारिता विभाग में करा सकते हैं. किसानों को अगहनी धान के फसल की क्षतिपूर्ति राशि के रुप में प्रति हेक्टेयर 87087 रुपये और भदई मकई के लिए 72023 रुपये प्रति हेक्टेयर मिलेंगे. इस संबंध में जागरूकता के लिए गुरुवार को एक जागरूकता रथ जिला समाहरणालय मुख्यालय से रवाना किया गया. उपायुक्त अन्नय मित्तल ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया. मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी, जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा टोप्पो मौजूद रहे.

Exit mobile version