Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: दीपावली पर बच्चों के लिए मिठाई-फल लेकर घर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

Jamshedpur. दीपावली के त्योहार पर अपने दो बच्चों के लिए मिठाई और फल लेकर घर लौट रहे 30 वर्षीय उज्ज्वल मंडल की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने एक परिवार की दीपावली की खुशियों को मातम में बदल दिया। जानकारी के मुताबिक, निमडीह के आदारडीह निवासी उज्ज्वल मंडल काम खत्म करने के बाद रविवार सुबह अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कपाली थाना क्षेत्र के डोबो के पास एक अन्य बाइक सवार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में उज्ज्वल मंडल की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार भी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कपाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक एवं घायल बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि उज्ज्वल अपने दो बच्चों के लिए दीपावली की खुशियां लेकर घर लौट रहे थे। उन्होंने बच्चों के लिए मिठाई और फल खरीदे थे, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही सड़क हादसे ने उनकी जिंदगी छीन ली। जिस पिता का इंतजार उनके बच्चे कर रहे थे, वह अब कभी घर नहीं लौट पाएंगे। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इलाके में भी शोक की लहर है।

Exit mobile version