Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: आजाद नगर के ओल्ड पुरुलिया रोड में 99 शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान

Jamshedpur. आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित रोड नंबर 17 में देर रात आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि आग खान कॉम्प्लेक्स स्थित 99 शोरूम में लगी थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बिल्डिंग को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, आग लगने की घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। शोरूम के मालिक इम्तियाज के अनुसार, इस आगलगी में करीब 8 से 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

आग लगने की घटना के बाद स्थानीय लोगों में दमकल विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना था कि सूचना देने के करीब 45 मिनट बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। इस दौरान आग फैलती रही, जिससे नुकसान बढ़ने की आशंका जताई गई। बताया जा रहा है कि आग पर काबू पाने में करीब चार घंटे का समय लगा।

Exit mobile version