Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: काशीडीह में अभय सिंह के आवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, छोटे भाई के आकस्मिक निधन पर जताया शोक

Jamshedpur . झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के काशीडीह स्थित आवास पहुंचे। यहां उन्होंने अभय सिंह के छोटे भाई निर्भय सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया और दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की। बाबूलाल मरांडी ने निर्भय सिंह के असामयिक निधन को बेहद दुखद और पीड़ादायक बताया।

उन्होंने शोक संतप्त अभय सिंह और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। बाबूलाल मरांडी का अभय सिंह के आवास पहुंचना पुराने राजनीतिक संबंधों के साथ-साथ व्यक्तिगत आत्मीयता का भी परिचायक रहा। इस दौरान हलधर नारायण शाह, मंजीत सिंह गिल, धर्मेंद्र प्रसाद, मनोज ओझा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Exit mobile version