Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिया भगवान भास्कर को अर्ध्य, छठव्रतियों की सुख-समृद्धि की कामना की

Jamshedpur. छठ महापर्व के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने आज सोनारी दुमुहानी घठ घाट पर धर्मपत्नी सुधा गुप्ता एवं पुत्र मयंक गुप्ता के साथ डूबते सूर्य को अर्ध्य अर्पित किया. उन्होंने शहर के विभिन्न नदियों एवं तालाबों पर पहुँचकर श्रद्धापूर्वक अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और समस्त व्रतियों एवं नगरवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की.

इस अवसर पर श्री गुप्ता ने कहा, छठ महापर्व भारतीय संस्कृति की गहराई और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है. सूर्य देव और छठी मइया से प्रार्थना है कि वे सबको स्वस्थ जीवन और नई ऊर्जा प्रदान करें.अर्ध्य अर्पण के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को छठ की शुभकामनाएं दीं और वातावरण भक्तिमय बना रहा

Exit mobile version