
Jamshedpur. बहुप्रतीक्षित टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन एक्सपो 2024 का शुभारंभ शुक्रवार को उत्साह और उमंग के साथ जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ. इस खास मौके पर टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट, कॉरपोरेट सर्विसेज, चाणक्य चौधरी और टाटा स्टील मेरामंडली के वाइस प्रेसिडेंट, ऑपरेशन्स, उत्तम सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति थे. इस दो दिवसीय एक्सपो में 16 प्रमुख ब्रांडों का समर्थन और सहभागिता देखने को मिली. इनमें वेस्टसाइड को स्टाइल पार्टनर, जिंजर को हॉस्पिटैलिटी पार्टनर, फास्ट एंड अप को एनर्जी पार्टनर, और ग्रोट्स को फूड एंड बेवरेज पार्टनर के रूप में शामिल किया गया. एक्सपो ने न केवल प्रतिभागियों को आकर्षित किया, बल्कि पार्टनर ब्रांड्स और आगंतुकों के बीच जोश और आनंद का माहौल भी बनाया. प्रतिभागियों ने अपने बिब्स, टी-शर्ट्स, और गूडी बैग्स प्राप्त किए. जमशेदपुर हाफ मैराथन का आयोजन 24 नवंबर को होगा. एक्सपो का मुख्य आकर्षण आधिकारिक पेसर्स का परिचय रहा.
