Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंचे विधायक मंगल कालिंदी बोले, लाखों लोगों को उनका हक व अधिकार दे रही हेमंत सरकार

Jamshedpur. जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत हुरलुंग व पश्चिम घोड़ाबांधा पंचायत भवन में गुरुवार आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी मौजूद थे. विधायक ने शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान विधायक मंगल कालिंदी व अन्य पदाधिकारियों ने प्रखंड एवं अंचल के विभिन्न विभागों के लगाये स्टॉल का निरीक्षण किया. स्टॉल में उपस्थित कर्मियों को लाभुकों का सहयोग करने का निर्देश दिया.शिविर में विधायक ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बीच स्वीकृति पत्र, साइकिल व परिसंपति का वितरण किया. मौके पर विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार ने विभिन्न योजनाओं से लाखों लोगों को जोड़ कर उन्हें हक-और अधिकार दिया है. विभिन्न वर्गों के लोगों के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिये गये हैं.

Exit mobile version