Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: पोटका तीन गांवों में नदी किनारे चल रही अवैध शराब की भट्ठियां ध्वस्त, संचालक मौके से फरार, 150 लीटर अवैध शराब जब्त

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर पोटका थाना क्षेत्र के रानीकुंदर, शंकरदा और लोवाडीह गांवों में नदी किनारे संचालित अवैध शराब की भट्ठियों पर छापेमारी की गई। इस दौरान विभाग की टीम ने अवैध शराब बनाने वाली भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

निरीक्षक उत्पाद, घाटशिला क्षेत्र के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई के दौरान करीब 8 हजार किलोग्राम जावा महुआ मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। वहीं, 150 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई। छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम को देखते ही अवैध शराब भट्ठियों के संचालक मौके से फरार हो गए। इस कारण किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

Exit mobile version