Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: परसुडीह के कीताडीह में पुराने विवाद में अधेड़ की पत्थर से कुचलकर हत्या

fresh crime scene at night

जमशेदपुर. परसुडीह थाना क्षेत्र के किताडीह इलाके में पत्थर से कूचकर 45 वर्षीय टूखन टपनो की हत्या करने की सूचना है. गुरुवार की सुबह लेागों ने पुलिस की सूचना दी. बताया जा रहा है पुराने विवाद में टूखन टोपनो की हत्या की गई है. हत्या काफी बेरहमी से की गयी है. टूखन के परिवार के लोग शव देखकर बदहवास हैं. यह साफ नहीं हो सका है कि टूखन की हत्या किसने और किस कारण से की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Exit mobile version