Jamshedpur. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 3 से 5 नवंबर तक प्रस्तावित मयूरभंज दौरा एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है। फिलहाल दौरे की नई तारीख घोषित नहीं की गई है। राष्ट्रपति को रायरंगपुर और बादामपहाड़ रेलवे स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हुए विकास कार्यों का उद्घाटन करना था।
साथ ही बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना था। दौरा स्थगित होने से चक्रधरपुर रेल मंडल के ये कार्यक्रम भी टल गए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले 28 अक्टूबर को प्रस्तावित राष्ट्रपति का दौरा चक्रवाती तूफान अर्नब के खतरे को देखते हुए स्थगित किया गया था। इसके बाद 3 से 5 नवंबर की तारीख तय हुई थी।
