Jamshedpur. सुंदरनगर चौक के पास मां काली ज्वेलर्स में बुधवार को आग लग गयी. आग लगने से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया. आग लगने की घटना की जानकारी मिलने के बाद दुकान के मालिक अशोक वर्मा मौके पर पहुंचे और दुकान खोलकर आनन-फानन में आग बुझायी. आग लगाने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. अगजनी में करीब 50 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान है.
Jamshedpur incident: सुंदरनगर में मां काली ज्वेलर्स में लगी आग, वजह बना शॉर्ट सर्किट, हजारों का नुकसान
