Jamshedpur. आजादनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात अचानक गोलियों की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 3 स्थित बहरा मैदान के पास दो युवकों को गोली लगने की बात सामने आई है। दोनों घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर मोहम्मद सद्दाम ने बताया कि उनकी बहन के घर पर करीब 10 से 20 युवक अचानक पहुंचे और उनके भाई की तलाश करने लगे। इसी दौरान बड़े भाई के साथ मारपीट की गई। सूचना मिलने पर जब सद्दाम कपाली से वहां पहुंचे, तो युवक भागने लगे।
आरोप है कि पीछा करने के दौरान चना वसीम और उसके साथ मौजूद 3 से 4 युवकों ने मस्जिद के पास फायरिंग कर दी। सद्दाम के मुताबिक, आरोपियों ने उनके भतीजे पर भी पि*-स्टल तान दी। इसी दौरान साकिब नूर को गोली लग गई, जबकि बचाव के लिए पहुंचे परवेज भी गोली लगने से घा*यल हो गए। मोहम्मद सद्दाम ने चना वसीम पर आपराधिक मामले दर्ज होने और हाल ही में जेल से बाहर आने का आरोप भी लगे हैं।
