
इसलिए यह फैसला
मानगो फ्लाईओवर के निर्माण में तेजी लाने और जाम से राहत देने के लिए प्रशासन ने यह फैसला लिया है. फ्लाई ओवर के लिए पिलर पर बेड रखने का काम शुरू होने वाला है. ऐसी स्थिति में मानगो चौक से डिमना चौक व पारडीह चौक की ओर से जाने वाले सड़क के एक लेन से वाहनों की आवाजाही हो पाएगी. ऐसी स्थिति में जाम की समस्या और बढ़ जाएगी. जाम से बचाव के लिए अस्थाई तौर पर आईएसबीटी का निर्माण कराया जा रहा रहा है, जहां से जहां से लंबी दूरी की बसों का परिचालन शुरू किया जाएगा.
मानगो को जाम से राहत मिलेगी
अगले 15 दिनों में अस्थाई ISBT शुरू करने की योजना है. इससे मानगो के लोगों को दिनभर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी, लेकिन शहर के अन्य इलाकों के यात्रियों पर बोझ बढ़ेगा. फिलहाल यात्रियों को बस पकड़ने के लिए भुइंयाडीह बस स्टैंड तक जाना पड़ता है.