Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जमशेदपुर बार एसोसिएशन का चुनाव आज, सुबह 10 बजे से वोटिंग, 16 पद के लिए 66 प्रत्याशी

Jamshedpur. जमशेदपुर बार एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को होगा. सुबह 10 बजे से लेकर चार बजे तक वोट डाले जायेंगे. फिर शाम छह बजे से वोटों की गिनती होगी. 1520 वोटर हैं अपने पसंदीदा अध्यक्ष और कमेटी मेंबर को चुनेंगे. अध्यक्ष समेत विभिन्न 16 पदों के लिए 66 प्रत्याशी मैदान में हैं. जिला बार एसोसिएशन चुनाव कमेटी के सदस्य वीरेंद्र सिंह ने बताया कि निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी जरूरी तैयारी पूरी कर ली गयी है. पहले तल्ले में कुल 22 अलग-अलग बूथ बनाये गये हैं, यदि जरूरत पड़ी तो चलने-फिरने में दिक्कत वाले व बीमार अधिवक्ता के लिए तुरंत निर्णय लेकर वोट डलवाया जायेगा. वोट डालने के लिए आने वाले वोटर सह अधिवक्ता का एक वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है. चुनाव कमेटी ने सभी वोटरों से शांतिपूर्ण चुनाव की अपील की है.

Exit mobile version