Jamshedpur. दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जमशेदपुर पुलिस अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर डॉ. एहतेशाम वकारिब ने साकची स्थित जिला नियंत्रण कक्ष (CCR) में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसएसपी ने जिले के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों और प्रमुख क्षेत्रों में चल रही गतिविधियों की CCTV कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की।
नियंत्रण कक्ष से पूजा पंडालों की स्थिति पर नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया गया। दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ प्रबंधन, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल में पूजा-अर्चना करने की सुविधा उपलब्ध कराना है।
