Jamshedpur. आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर जिले में शांति, सामाजिक सौहार्द और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट मोड में है। गुरुवार, 15 अक्टूबर को वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. ऐहतेशाम वकारिब की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की उपस्थिति में जिले की वर्तमान विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की समीक्षा की गई।
अपराध गोष्ठी के दौरान एसएसपी ने लंबित कांडों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही वारंट एवं कुर्की आदेशों का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करने और चरित्र सत्यापन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।
