Lahar Chakra

Jamshedpur: टेल्को में टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारी के बंद क्वार्टर से 20 लाख के गहने और नकदी गायब, चोरों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Jamshedpur. टेल्को थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। रोड नंबर-1 स्थित क्वार्टर K-2/6 को निशाना बनाकर अज्ञात चोर करीब 20 लाख रुपये के आभूषण और 15 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, क्वार्टर में टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारी शमशेर खान अपने परिवार के साथ रहते हैं।

शनिवार को उनका बेटा हैदराबाद से घर पहुंचा था। क्वार्टर में पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण परिवार के सभी सदस्य घर में ताला लगाकर मानगो स्थित श्रीनाथ होम फ्लैट चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने बंद क्वार्टर को अपना निशाना बना लिया। बताया जाता है कि चोर दीवार फांदकर क्वार्टर के पिछले हिस्से में पहुंचे। इसके बाद पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए।

Exit mobile version