Lahar Chakra

Jamshedpur ‘kargil Victory Day’: 579 युद्धवीर शहीदों को किया नमन, अतिथियों ने कहा- करगिल के शहीदों पर भारत को है गर्व

Jamshedpur. पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के बैनर तले टेल्को राम मंदिर सभागार में करगिल विजय दिवस की सिल्वर जुबिली मनायी गयी. मौके पर 579 युद्धवीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके माता-पिता को नमन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वीर चक्र एवं विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित एयर वाइस मार्शल एचपी सिंह उपस्थित थे.उन्होंने कहा करगिल के युद्ध में भारतीय सैनिकों ने जिस पराक्रम का परिचय दिया, उसका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता है. ऐसा दुर्गम युद्ध शायद ही इस दुनिया में लड़ा गया होगा.

इस अवसर पर वीर नारी सीमा देवी, दुर्गावती देवी, मानिक वारदा, नवल किशोर पाठक, हरि सिंह सांडिल, दीपक कुमार शर्मा, राजीव कुमार सिंह, ओम प्रकाश कुमार, बिरजू कुरनार, विजय श्रीचंद प्रसाद, एनके गांगुली, उमेश शर्मा, शशि भूषण सिंह, अमरेंद्र कुमार, सत्येंद्र सिंह, बिनय यादव, जीतेंद्र सिंह, किशोर कुमार, गोपाल कुमार, सिद्धनाथ कुमार, वाइ गोविंद राव, पवन कुमार, मनोज कुमार, सुनील कुमार, पी शंकर को सम्मानित किया गया.

Exit mobile version