Lahar Chakra

Jamshedpur News:  भारी बरिश के बावजूद पोटका विधायक संजीव सरदार के सहयोग से बागबेड़ा में लगातार चौथे दिन चला साफ-सफाई अभियान

 

Jamshedpur News:  जमशेदपुर में भारी बरिश के बावजूद पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के सहयोग से लगातार चौथे दिन जुस्को के द्वारा बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के बजरंगी खेल मैदान एवं मजार के पास में साफ सफाई अभियान किया गया.यहां मुख्य सड़क पर जमे लगभग 150 टन कचरा को जेसीबी एवं चार हाईवा के माध्यम से हटाया गया.

साफ-सफाई अभियान का मनिटरिंग मुख्य रूप से बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया संतोष ठाकुर, झारखंड मुक्ति मोर्चा के बागबेडा अध्यक्ष अजीत सिंन्हा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड सचिव जगत मार्डी, बहादुर किस्कू ,बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह, राकेश सिंह, उमेश पांडे, राजकुमार सिंह, कुमार विशाल एवं उप मुखिया सुरेश निषाद कर रहे थे.

Exit mobile version