Site icon Lahar Chakra

जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के अध्यक्ष 5 अगस्त से करेंगे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

Jamshedpur : जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन की बैठक यूनियन कार्यालय में हुई. जय किशोर सिंह की अध्यक्षता में यूनियन के सभी सदस्य मौजूद थे. इसमें यूनियन के अध्यक्ष जय किशोर सिंह 5 अगस्त को पार्किंग गेट के पास भूख हड़ताल पर अनिश्चितकाल के लिए बैठने का फैसला लिया. इन लोगों का आरोप है कि लोकल ट्रेलर जितने भी वेंडर और यूनियन का है, उसे टाटा स्टील का प्रोडक्शन बाधित कर पूरे यूनियन के सदस्य बर्मामाइन्स पार्किंग ट्यूब पार्किंग लिट्टी चौक हावड़ा ब्रिज टाटा स्टील गेट से तमाम ट्रेलर का लिफ्टिंग रोक दिया जाएगा. जब तक यूनियन की मांग पूरी नहीं होगी तब तक भूख हड़ताल पर यूनियन के अध्यक्ष बैठे रहेंगे. इसकी सूचना जिला प्रशासन और टाटा स्टील और टाटा स्टील वेंडर पत्र के माध्यम से दे दी गयी है.

Exit mobile version