Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Mango Crime: मानगो में चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार, पूछताछ के बाद दोनों को भेजा गया जेल

Jamshedpur. मानगो थाना की पुलिस ने चोरी की दो बाइक बरामद की है. पुलिस ने इस मामले में दो युवक कपाली टीओपी चौक निवासी शोएब अंसारी और आजादनगर रोड नंबर 17 निवासी मो. तौफिक उर्फ बाबू को गिरफ्तार किया है. मानगो थाना में पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार गत 25 जनवरी को मानगो रोड नंबर 13 बी में जवाहरनगर रोड नंबर 9 निवासी नफीस जलाल की मोटरसाइकिल चोरी हो गयी थी. उक्त मामले में दोनों को गिरफ्तार किया गया है. उनकी निशानदेही पर चोरी की दो बाइक बरामद की गयी.

Exit mobile version