
Jamshedpur. मानगो नगर निगम की टीम ने शनिवार को औचक छापामारी कर 10 किलो प्लास्टिक जब्त किया. नगर निगम की टीम ने प्लास्टिक जब्त करते हुए 15500 जुर्माना वसूला गया. मानगो -डिमना रोड, ओल्ड पुरुलिया रोड क्षेत्र के विभिन्न दुकानदारों, फुटपाथ में अभियान चलाया गया. इस दौरान प्लास्टिक संधारण, वितरण करते कुल 10 केजी अवैध प्लास्टिक जब्त करते हुए 15500 जुर्माना वसूला गया. अभियान में मुख्य रूप से सिटी मैनेजर निशांत कुमार, प्रदीप कुमार, दिनेश्वर यादव, निर्मल कुमार सहित अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित थे.
अधिकारियों ने दुकानदारों को प्लास्टिक का खरीद, बिक्री और उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी. उप नगर आयुक्त सुरेश यादव ने कहा कि यह अभियान निरंतर नगर निगम क्षेत्र में चलाया जायेगा. इधर, जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने जेएनएसी एरिया में प्लास्टिक की रोकथाम, स्कूलों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक के लिए पांच टीमों का गठन किया गया. नगर प्रबंधकों के नेतृत्व में गठित टीम तीन पॉली में औचक छापामारी अभियान चलायेगी.
