Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: रेड एफएम के कार्यक्रम में श्रीनाथ ग्लोबल विलेज वासियों ने खूब की मस्ती,इवेंट में विजेता बनने के लिए दिखी गजब की जोश 

 

 

जमशेदपुर। 93.5 रेड एफएम द्वारा पूजा ऑन व्हील्स कार्यक्रम का रविवार को तीसरा दिन था। इस भव्य और शानदार इवेंट का आयोजन आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ ग्लोबल विलेज में किया गया। रेड एफएम की टीम पूरी तैयारी के साथ कार्यक्रम को संपन्न करने के लिए पहुंची थी। कार्यक्रम का प्रिंट मीडिया पार्टनर हिंदी दैनिक उदित वाणी था।

कार्यक्रम में 1000 से ज्यादा महिलाओं और बच्चियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में कई दिलचस्प और मनोरंजक इवेंट आयोजित हुए। कॉलोनी वासियों ने डांसिंग और सिंगिंग के साथ बहुत मस्ती की। इवेंट में विजेता बनने के लिए गजब की जोश देखी गई।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मारुति सुजुकी, स्टेट बैंक, दमरो फर्नीचर और नेशनल इलेक्ट्रॉनिक का सक्रिय सहयोग रहा।ये कार्यक्रम शहर के विभिन्न सोसाइटियों में आयोजित किये जा रहे हैं। पूरे शहर में कार्यक्रम का 10 राउंड होना है। लोगों का इस प्रकार के प्रोग्राम में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।

Exit mobile version