Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: शहरी क्षेत्र के तीनों नगर निकायों में 15 अगस्त को बंद रहेंगी मांस और मछली की दुकानें

Jamshedpur. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहरी क्षेत्र के तीनों नगर निकायों में मांस-मछली की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहरा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मांस-मछली की बिक्री बंद रहेगी. आदेश के बावजूद भी अगर कोई दुकानदार मांस-मछली की बिक्री करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई किये जाने की बात कही है. उन्होंने सभी मांस-मछली दुकानदारों को आदेश का पालन करने को कहा है.

Exit mobile version