Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: हरहरगुट्टू के बड़ा तालाब में नहाने के दौरान डूबने से अधेड़ की मौत, परिवार में मातम

Jamshedpur. बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू स्थित बड़ा तालाब में नहाने के दौरान डूबने से 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरहरगुट्टू निवासी गोपाल सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। वहीं, परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, गोपाल सिंह सुबह करीब 11:30 बजे अपने घर के पास स्थित बड़ा तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान वह तालाब के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद स्थानीय लोगों और मछुआरों की मदद से गोपाल सिंह की तलाश शुरू की गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें तालाब से बाहर निकाला गया।

Exit mobile version