
Jamshedpur. बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग में उत्पाद विभाग ने नकली शराब बनाने वाले फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. जानकारी देते हुए जिले के सहायक उत्पाद आयुक्त अजय कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग में नकली शराब का धंधा चल रहा है. सूचना के बाद उन्होंने एक टीम का गठन कर छापेमारी के लिए भेजा. टीम ने छापेमारी की तो बड़ी मात्रा में नकली शराब, शराब बनाने में प्रयुक्त स्प्रिट, कैरमेल, खाली बोतल, ढक्कन व नकली स्टीकर जब्त करने में सफलता प्राप्त किया.
सहायक उत्पाद आयुक्त ने बताया कि शराब बनाने वाले फरार होने में कामयाब हो गए. उन्होंने कहा कि नकली शराब बनाने में उपयुक्त सामग्री को आबकारी विभाग का कार्यालय लाया गया है. उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही इस अवैध मिनी शराब फैक्ट्री के संचालक की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बताया जाता है कि नकली शराब फैक्ट्री जितेंद्र व कल्लू द्वारा संचालित की जाती थी। फिलहाल आबकारी विभाग की टीम उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.
