Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: विधायक मंगल कालिंदी ने सरजामदा में किया दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन

Jamshedpur. सोमवार जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सरजामदा पुराना बस्ती दुर्गा पूजा समिति आशीर्वाद फाउंडेशन के द्वारा पूजा पंडाल का भूमि पूजन मंत्रोंच्चाण के साथ विधिवत किया गया, जिसमें पूजा कमेटी के सदस्यों के साथ जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी भी शामिल हुए और भूमि पूजन कर पंडाल निर्माण कार्य शुरू करवाया.

मालूम हो कि यहां इस वर्ष से दुर्गापूजा का आयोजन श्रद्धा भाव से किया जायेगा. मौके पर विधायक ने कहा कि कमेटी के लोगों के द्वारा धूमधाम से यहां पर मां दुर्गा की पूजा की जायेगी। मेरी कामना है की मां दुर्गा सभी के जीवन में सुख शांति और खुशहाली लेकर आए. मौके पर जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक जी, समाज सेवी सोमा देवी, मिथुन चक्रवर्ती, जितेंद्र सिंह, संतोष ओझा, संजय प्रधान, अजीत बड़ी, स्वाधीन भूई, राजेश कांत, सरजामदा क्षेत्र के स्थानीय लोग उपस्थित थे.

Exit mobile version