Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: विधायक मंगल कालिंदी बोले, हेमंत सरकार ने विभिन्न योजनाओं से लाखों लोगों को जोड़ कर उन्हें हक और अधिकार दिया है

Jamshedpur. जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत उत्तरी घोड़ाबांधा (बारीनगर) पंचायत भवन में और पूर्वी घोड़ाबांधा के पंचायत भवन में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए. इस दौरान दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की पारंपरिक शुरुआत की. झारखंड सरकार के महत्वाकांक्षी योजना जैसे की मुख्यमंत्री राज्य वृद्धा पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना,फूलो झानो आशिर्वाद योजना, सखी मंडल, जेएसएलपीएस का परिसंपत्ति वितरण, मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना आदि योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियो का वितरण किया. मौके पर विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार कल्याणकारी योजनाओं को लोगों के द्वार तक भेज रही है. इस पहल का उद्देश्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों का मौके पर ही निपटारा करना है.विधायक ने और कहा कि मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उनके उत्थान के लिए लागू की गई है, जिसकी दूसरी किस्त राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जा रही है. हेमंत सरकार राज्य की बहनों और बेटियों के सम्मान और सुरक्षा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है.

Exit mobile version