Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने प्रतिनिधि के रूप में गुंजन यादव को किया नामित

Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहु ने अपने क्षेत्र में शासकीय बैठकों, प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं की निगरानी के लिए गुंजन यादव को विधायक प्रतिनिधि के रूप में नामित किया है. विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि विभिन्न प्रशासनिक कार्यों, विधानसभा सत्रों और क्षेत्रीय दौरों के कारण प्रत्येक सरकारी बैठक और कार्य में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना संभव नहीं हो पाता. ऐसे में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव उनके अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में कार्य करेंगे और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में प्रशासनिक बैठकों, विकास कार्यों की निगरानी तथा अन्य विधायी कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग करेंगे.

Exit mobile version