Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: बारहवीं कक्षा के छात्रों को अंगिभूत कॉलेजों में पढ़ाई जारी रखने के फैसले का विधायक सरयू राय ने किया स्वागत, ये मांगें रखीं, जानेंं क्या कहा?

Jamshedpur. राजभवन द्वारा बारहवीं कक्षा के छात्रों को अंगिभूत कॉलेजों में पढ़ाई जारी रखने से संबंधित आदेश का जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि छात्रों, शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को राज्य सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति बिना पूरी तैयारी के लागू करने के शपथ पत्र पर राजभवन ने पूर्व में जो आदेश जारी किया था,

उससे हो रही कठिनाई के मद्देनजर उन्होंने एक सप्ताह पूर्व सार्थक हस्तक्षेप किया और राज्यपाल के प्रधान सचिव, स्कूली शिक्षा के प्रधान सचिव, उच्च शिक्षा मंत्री एवं प्रधान सचिव से राजभवन द्वारा जारी पूर्ववर्ती आदेश के कारण हो रही कठिनाईयों के विषय में दूरभाष पर विस्तार से वार्ता की.

विधायक सरयू राय ने कहा कि 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की समस्या तो सुलझ गई, लेकिन शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की समस्या जस की तस है. वह प्रयास करेंगे कि सरकार और राजभवन से वार्ता कर शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की समस्या का समाधान करें.

नई शिक्षा नीति के आलोक में झारखंड में सरकार द्वारा एक वैकल्पिक प्रयास किया जाए और जिन सरकारी महाविद्यालयों में इंटर की पढ़ाई हो रही है, उन्हीं महाविद्यालयों में महाविद्यालय से अलग इंटर कालेजों की स्थापना करे क्योंकि नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए अलग से आधारभूत संरचना खड़ा करने में सरकार को कम से कम पांच साल लगेगा.

Exit mobile version