Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: सास ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर बहू से बचाने की लगायी गुहार

Jamshedpur. सिदगोड़ा 10 नंबर बस्ती की गीता देवी ने अपनी बहू पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. गीता देवी सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचीं और ज्ञापन सौंप कर अपने व अपने पति की सुरक्षा की गुहार लगायी. उन्होंने बताया कि उनकी बहू दोनों पति-पत्नी पर दहेज प्रताड़ना, जानलेवा हमला करने और फर्जी केस में फंसा देने की धमकी दी है. बताया कि उनकी बहू पहले ही दोनों पर दहेज प्रताड़ना का केस कर चुकी है. साथ ही उसके बेटे पर जानलेवा हमला भी करवा चुकी है. उन्होंने बताया कि सोमवार को बहू रूचि कुमारी अचानक से उनके घर में घूस आयी. उसके बाद गाली-गलौज कर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी. वह बार-बार जान से मारने की धमकी देती रहती है. ऐसे में उन्हें डर है कि उनके परिवार के साथ कोई अनहोनी न हो जाये.

Exit mobile version