Jamshedpur.मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 15 में बुधवार सुबह नगर निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ी की टक्कर से स्कूटी सवार महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान रोड नंबर 17 निवासी शबनम के रूप में हुई है। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, शबनम बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे स्कूटी से मछली खरीदने जवाहर नगर रोड नंबर 15 पहुंची थीं।
इसी दौरान पीछे से आ रही मानगो नगर निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ी ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शबनम सड़क पर गिर पड़ीं और उन्हें गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम की गाड़ी को रुकवाया। परिजनों का आरोप है कि गाड़ी के चालक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी।
