Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जिस दुमका जेल में गैंगस्टर अखिलेश सिंह है बंद, अब वहां नीरज दुबे भी हुआ शिफ्ट

जमशेदपुर. जिस दुमका जेल में गैंगस्टर अखिलेश सिंह बंद है, अब वहां नीरज दुबे को भी शिफ्ट कर दिया गया है. निरंजन सिंह हत्याकांड के आरोपी नीरज को रविवार की सुबह दुमका जेल शिफ्ट किया गया. पुलिस उसे कैदी वाहन से दुमका जेल ले गयी. घाघीडीह जेल में गणेश सिंह और नीरज दूबे के बीच टकराव की आशंका के बीच यह शिफ्टिंग की गयी. बागबेड़ा में गणेश सिंह के करीबी विजय सिंह उर्फ मोनू पर फायरिंग मामले में नीरज दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

Exit mobile version