Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: न सौंपी दुकान, और न लौटाये 24 लाख रुपये,धोखाधड़ी और धमकाने का केस दर्ज

जमशेदपुर. बाराद्वारी प्रेरणा सरला अपार्टमेंट निवासी भवेश रनपरा ने बिष्टुपुर थाना में राजेंद्र वसानी और उनकी पत्नी रमा वसानी के खिलाफ धेखाधड़ी व धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामला मई 2024 से जुलाई 2024 के बीच का है. जानकारी के मुताबिक, भवेश रनपरा ने बिष्टुपुर में दुकान के लिए आरोपियों को 24 लाख रुपये दिये थे, लेकिन आरोपियों द्वारा अब तक ना ही दुकान सौंपी गयी और रुपये की मांग करने पर धमकी दी जाती है. पुलिस के अनुसार मामला रुपये के लेनदेन का है. मामले की जांच की जा रही है.

Exit mobile version