Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News : मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 15 दिसंबर को झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के बैनर तले होगा सम्मेलन

Jamshedpur. मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 15 दिसंबर को धातकीडीह मुखी बस्ती स्थित ठक्कर बप्पा हॉल झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के बैनर तले सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसकी जानकारी रविवार को साकची में प्रेस वार्ता कर यूनियन के महासचिव सपन कुमार घोषाल और सचिव रमेश मुखी ने दी. इन नेताओं ने बताया कि सम्मेलन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा. सम्मेलन में एटक झारखंड राज्य कमेटी के महासचिव कामरेड अशोक यादव उपस्थित होंगे. साथ ही एटक के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड अमरजीत कौर सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है. प्रेस वार्ता में यूनियन के महासचिव कामरेड सपन कुमार घोषाल, सचिव रमेश मुखी आदि मौजूद थे.

Exit mobile version