Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अपनी मांगों को लेकर डीसी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Jamshedpur . झारखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी एसोसिएशन (जेएकेए) के बैनर तले सेविकाओं ने गुरुवार को डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के उपरांत डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा. सौंपे गये मांग पत्र में सेविकाओं ने मानदेय की जगह वेतन देने, सेवानिवृत्त होने वाली सेविकाओं को एक मुश्त 5 लाख रुपये का भुगतान, आंगनबाड़ी में मिलने वाले पोषाहार मद की राशि समय पर निर्गत करने की मांगे शामिल है. इससे पहले सभी सेविकाएं साकची आम बागान मैदान से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए डीसी कार्यालय पहुंचीं और प्रदर्शन किया.

Exit mobile version