Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों को मिली तीसरी किश्त, 10 लाभुकों को मिला स्वीकृति पत्र

Jamshedpur. मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को तीसरी किश्त की राशि हस्तांतरित की गयी. समाहरणालय सभागार में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त अनन्य मित्तल, जुगसलाई को विधायक मंगल कालिंदी, जिप उपाध्यक्ष पंकज, पीडी आइटीडीए दीपांकर चौधरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नेहा संजना खलखो व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम में जिले के 2,71,100 लाभार्थियों के बीच 27.11 करोड़ रुपये की राशि रिमोर्ट दबाकर जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी द्वारा हस्तांतरित की गयी. साथ ही 10 लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण करते हुए उपहार प्रदान किये गये. विधायक जुगसलाई ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक उत्थान की दिशा में कई योजनाएं संचालित कर रही है. जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू ने कहा कि सभी महिलाओं को सरकार की योजनाओं से जुड़ना चाहिए.

Exit mobile version