Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: गोविंदपुर में 24 को भारतीय जनसेवक परिषद का लगेगा रक्तदान शिविर

Jamshedpur. भारतीय जनसेवक परिषद की बैठक केंद्रीय अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय की अध्यक्षता में रविवार को हुई. बैठक में इस वर्ष भी 24 सितंबर मंगलवार को लक्ष्मी नारायण कृपा हाॅल, चांदनी चौक, छोटा गोविंदपुर में 27 वां रक्तदान महोत्सव सह सम्मान समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. सम्मान समारोह में गोविंदपुर के ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तर पर उम्दा प्रदर्शन करते हुए गोल्ड, रजत व कांस्य पदक जीता और अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया है वैसे पांच विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा. बैठक में अरविंद साहु, महानगर अध्यक्ष संदीप झा, नरेश गौरा, संजय उपाध्याय, संतोष सिंह, विशाल तिवारी, कृष्णा सिंह, रौशन सिंह बिट्टू, अविनाश सिंह, राहुल सिंह, राजकुमार साह आदि मौजूद थे.

Exit mobile version