Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News :भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा सीमा जायसवाल कांग्रेस में शामिल होंगी

Jamshedpur. भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी (महिला मोर्चा) सीमा जायसवाल ने मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास पहुंचकर उनके नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की. मंत्री बन्ना गुप्ता ने सीमा जायसवाल को फूल का माला और शॉल ओढ़ाकर कांग्रेस में स्वागत किया. अपने संबोधन में सीमा जायसवाल ने कहा कि उन्होंने पिछले 20 वर्षों से भाजपा के लिए तन-मन-धन से कार्य करती आ रही है. जमशेदपुर पश्चिम में भाजपा संगठन के लोग को नजरअंदाज कर सरयू राय को यह सीट दिए जाने से वे मर्माहत है, इस कारण उन्होंने विकास पुरुष बन्ना गुप्ता के लिए कार्य करने का निर्णय लिया है. सीमा जयसवाल ने आगे कहा कि सरयू राय की नजर में कार्यकर्ताओं की हैसियत बंधुआ मजदूर जैसी है.

Exit mobile version