Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News : कांग्रेस के प्रदेश मेनीफेस्टो कमेटी ने की जमशेदपुर में बैठक, समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों के लिए सुझाव

Jamshedpur. झारखंड अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार झारखण्ड कांग्रेस कमेटी मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन एवं सदस्य का आगमन जमशेदपुर के सर्किट हाउस में हुआ. मेनोफेस्टो कमिटी के चेयरमैन एवं सदस्यों ने सर्किट हाउस के सभागार में समाज के विभिन्न वर्गों एवं व्यापारिक संगठन, इंटक युनियन, खेल संगठन, आदिवासी समाज, सिख समाज, सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स, सहित प्रोफेशनल लोगों से कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र के संदर्भ में सुझाव प्राप्त की. इसमें लोगों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए.

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मेनोफेस्टो कमिटी के टीम में चेयरमैन सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शहजादा अनवर, अशोक चौधरी, तौसिफ, लालकिशोर नाथ शाहदेव, सतीश पाल मुंजनी, रविंद्र कुमार झा, देवेन्द्र नाथ चांपिया, जगदीश साहू, बद्रीनाथ ने सभी सुझावकर्ताओं के विषयों को सुना और गंभीरता से संज्ञान लेने का आश्वासन दिया.

Exit mobile version