Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News : मजदूरों को बोनस, पीएफ व इएसआइएस देने पर बनी सहमति

Jamshedpur. टाटा मोटर्स कंपनी के टाउन डिविजन के फ्रंट लाइन के ठेकेदार, मजदूर और मजदूर नेता के बीच सोमवार को वार्ता हुई. वार्ता में ठेकेदार ने मजदूरों को बोनस, सरकारी दर पर मजदूरी, पीएफ और इएसआइएस देने की बात कही. विगत दिनों मजदूरों ने झामुमो और मजदूर नेताओं से बोनस, सरकारी दर पर मजदूरी, पीएफ और इएसआइएस नहीं देने की शिकायत की थी. जिसके बाद मजदूर संगठन ने ठेका कंपनी के खिलाफ आंदोलन करने की घोषणा कर दी थी. वार्ता में मजदूर नेता राजेश सामंत, जकता सोरेन, पिंकी सिंह, छोटे सरदार, जितेन गोराई, सोनू कुमार आदि मौजूद थे.

Exit mobile version